Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आकाश नाम के युवक का जन्मदिन मनाया गया था, जिसमें DJ लगाया गया था। आरोप है कि DJ के बकाया पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों का मुख्य निशाना आकाश था। जब राजेश बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवक घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है  कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast