Search KhabarFast

Press ESC to close

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े गोलीबारी... 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े गोलीबारी... 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार शाम बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिनेश यादव की हत्या कर दी। वारदात के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी 32 वर्षीय दिनेश यादव के रूप में हुई है। वह सुरेश राय के पुत्र थे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से सात खोखे और एक गोली बरामद हुई है। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

चार से पांच राउंड कर दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, भवदेपुर बाजार का ठेका दिनेश यादव के साले के नाम पर है। शनिवार शाम दिनेश ठेका की राशि वसूलने के लिए बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें ठेले पर लादकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर एस.पी. झा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

हत्या के बाद अस्पताल में भी तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन अस्पताल में हंगामा करते रहे, जबकि पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करती रही। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। अधिकारियों के अनुसार, दिनेश यादव का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

राकेश यादव है जिले का कुख्यात अपराधी

दिनेश यादव का भाई राकेश यादव जिले का कुख्यात अपराधी है, जिस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित है। वह 12 जुलाई 2025 को प्रॉपर्टी डीलर वसीम अनवर खान उर्फ पट्टू खान की हत्या के मामले में भी नामजद आरोपी है। फरार रहने के दौरान उसके घर की कुर्की-जब्ती भी की जा चुकी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पट्टू खान हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Also read: Uttrakhand News:सीएम धामी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को किया सम्मानित, बोले- युद्ध में दिया सर्वोच्च बलिदान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: KCC धारकों को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 5 लाख किसानों को लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के कारण होने वाली स्थायी विकलांगता से उत्पन्न वित्तीय जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank) द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (PAIS) लागू की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत लगभग 5 लाख पात्र KCC धारकों को एक वर्ष की अवधि के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

Haryana News: सिंगापुर में CM सैनी का निवेश पर फोकस, हरियाणा को बताया बेहतर विकल्प; मर्लियन डेस्क का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेशक-अनुकूल माहौल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी आने वाले समय में हरियाणा में निवेश करती है तो वे इस यात्रा को सफल मानेंगे।

Haryana News: रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रबी 2027-28 की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा के किसानों को काफी लाभ होगा। वर्तमान सरकारी खरीद को आधार मानें तो एमएसपी में हुई बढ़ोतरी से राज्य के किसानों को लगभग 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। वहीं, यदि सरसों की सरकारी खरीद राज्य द्वारा निर्धारित लगभग 13 लाख टन के स्तर तक पहुंचती है, तो किसानों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ बढ़कर लगभग 720 करोड़ रुपये हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast