Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि यह भारत के युवाओं की जीत है। मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है। उन पर आंसू गैस छोड़ी गई और उन्हें लाठियों से पीटा गया। उन्होंने कहा कि आज यह हमारे युवाओं ने साबित कर दिया है। वे अपने विश्वास पर अड़े रहे, जो उनके हिसाब से सही था।
Also read: NEET Protest: NEET विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, केंद्र के सामने रखीं छात्रों की तीन मांगें
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि जहां-जहां ये खबर पहुंची, लोगों ने खुशियां मनाई है। ये जिद क्यों की गई? ये फैसला पहले ही लिया जा सकता था। सरकार ने खुद स्वीकार किया था कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। कैमरे के सामने आप बोलते थे लेकिन ज़ेन-जी की ताकत को देखते हुए आपको भी मोबाइल सीधा करना पड़ा और आधी रात को आपने संदेश दिया।
ये युवाओं की बहुत बड़ी जीत है- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि ये नई पीढ़ी के लोगों के लिए बड़ी जीत है और सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि शिक्षा को लेकर सरकार को बहुत गंभीरता से सोचना पड़ेगा, पेपर लीक ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। ये युवाओं की बहुत बड़ी जीत है।