Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, छात्र प्रदर्शन पर कार्रवाई और पेलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, छात्र प्रदर्शन पर कार्रवाई और पेलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

Rahul Gandhi letter to Amit shah: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर हमला किया गया और उनके खिलाफ पेलेट गन जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 

राहुल गांधी ने अपने पत्र में क्या लिखा

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करे और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाले। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों छात्र घायल 

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों छात्र घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला छात्रों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। राहुल गांधी ने कहा कि सबसे गंभीर मामला पेलेट गन के कथित इस्तेमाल का है, जिसमें कई लोग घायल हुए और एक पत्रकार भी इसकी चपेट में आया।

राहुल गांधी ने पूछे सवाल 

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोछाब से मुलाकात की, जिसकी आंख में गंभीर चोट लगी है। उनका दावा है कि साहिल को पेलेट गन लगने के कारण उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है। राहुल गांधी ने गृह मंत्री से पूछा कि यदि पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ तो इसकी मंजूरी किसने दी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले सादे कपड़ों में मौजूद लोग पुलिसकर्मी थे या किसी अन्य एजेंसी के सदस्य।

आंदोलन को देशभर में और समर्थन 

यह आंदोलन सीजेपी (CJP) नाम के मंच के नेतृत्व में चल रहा है, जिसकी शुरुआत नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग को लेकर हुई थी। 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद आंदोलन को देशभर में और समर्थन मिला।

दिल्ली पुलिस पर लगे ये आरोप

इस बीच दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर पेलेट गन इस्तेमाल करने के आरोपों से इनकार किया है। वहीं, उस दिन तैनात सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राहुल गांधी ने पहले भी इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की अपील की थी। फिलहाल पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सवाल बने हुए हैं और इस पूरे मामले पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Also read: विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण से लेकर अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के प्रदर्शन तक, जानें ‘मन की बात' कार्यक्रम में PM मोदी ने क्या-क्या कहा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम बाढ़ में अबतक 66 लोगों की मौत, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत सामग्री के लिए 12 करोड़ रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य

Assam Floods: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। इसी के साथ उन्होंने राज्य भाजपा के नेतृत्व में एक व्यापक राहत अभियान की घोषणा की, जिसका उद्देश्य सबसे अधिक प्रभावित जिलों में बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना है।

प्रल्हाद जोशी ने आज से संभाला शिक्षा मंत्री का पद, कहा - मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET पेपर लीक मामले में देश भर में हुए व्यापक छात्र-नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के बाद, नव नियुक्त केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज 26 जुलाई रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast