Search KhabarFast

Press ESC to close

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

वीडियो संदेश जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई। 2 मांगें अभी भी बाकी हैं प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।

राहुल गांधी ने कहा कि ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है। अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!

कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है। मेरा मानना ​​है कि यह भारत के युवाओं की जीत है। मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है। उन पर आंसू गैस छोड़ी गई और उन्हें लाठियों से पीटा गया। उन्होंने कहा कि आज यह हमारे युवाओं ने साबित कर दिया है। वे अपने विश्वास पर अड़े रहे, जो उनके हिसाब से सही था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

NEET Protest: NEET विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, केंद्र के सामने रखीं छात्रों की तीन मांगें

NEET Protest: पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज से लेकर कई मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही प्रेसवार्ता के दौरान छात्रों की मांगों से भी सरकार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं, और इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast