जन्माष्टमी पर बन रहा सालों बाद ये दुर्लभ योग, जानें कैसे लगाएं लड्डू गोपाल को भोग

जन्माष्टमी पर बन रहा सालों बाद ये दुर्लभ योग, जानें कैसे लगाएं लड्डू गोपाल को भोग

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का त्योहार हर साल हिन्दू धर्म में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस साल 190 सालों बाद दुर्लभ योग बन रहा है। वहीं, ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि जन्माष्टमी तिथि शुक्रवार रात 11:49 बजे से शनिवार रात 9:34 बजे तक है। शुक्रवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, गुरु मिथुन राशि में और मंगल कन्या राशि में होगा। ऐसे में 190 साल के बाद जन्माष्टमी पर गौरी, बुध आदित्य, वेशी, अमृत सिद्धि, गजलक्ष्मी और राजराजेश्वर योग बन रहा है।

साल 1835 में बना था ऐसा योग

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इससे पहले ग्रहों का ऐसा ही योग साल 1835 में बना था। चंद्रमा, सूर्य, मंगल और गुरु 190 साल बाद जन्माष्टमी पर एक जैसी स्थिति में होंगे। जन्माष्टमी का व्रत रखने और श्रीकृष्ण का पूजन करने वाले भक्तों को संतान सुख, वंश वृद्धि, सुख शांति मिलेगी। उनके सारे मनोरथ पूरे होंगे।

कैसे लगाएं लड्डु गोपाल को भोग?

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि कर्क राशि वाले माखन, तुला राशि वाले केला, मेष राशि वाले सेब, मिथुन राशि वाले फल, वृश्चिक राशि वाले अनार, मकर राशि वाले मेवा, मीन राशि वाले अनानास, वृषभ राशि वाले माखन, सिंह राशि वाले दूध, कन्या राशि वाले पेड़ा, धनु राशि वाले अंगूर और कुंभ राशि वाले उड़द की दाल का भोग लगाकर विशेष पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। 

Leave a comment