Search KhabarFast

Press ESC to close

क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च पर बढ़ी निगरानी, टैक्स नोटिस का खतरा

क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च पर बढ़ी निगरानी, टैक्स नोटिस का खतरा

Credit Card Alert: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बड़े खर्चों के लिए करते हैं, तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। आयकर विभाग ने हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन पर अपनी नजर और सख्त कर दी है। खासकर क्रेडिट कार्ड से होने वाले बड़े खर्च अब सीधे जांच के दायरे में आ सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपके क्रेडिट कार्ड खर्च आपकी घोषित आय (इनकम) से मेल नहीं खाते, तो आपको टैक्स नोटिस मिल सकता है। ऐसे मामलों में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने हर बड़े खर्च का सही रिकॉर्ड और दस्तावेज संभालकर रखें।

आयकर विभाग मांग सकता है जवाब

आयकर विभाग को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) और स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) के जरिए जानकारी मिलती है। इन रिपोर्ट्स में सालभर के सभी बड़े लेनदेन का विवरण होता है। अगर इन आंकड़ों और आपके आयकर रिटर्न (ITR) में फर्क पाया जाता है, तो विभाग आपसे जवाब मांग सकता है। टैक्स विशेषज्ञों ने एक उदाहरण से समझाया कि जब एक व्यक्ति ने ITR दाखिल नहीं किया, लेकिन उसके क्रेडिट कार्ड से बड़े खर्च सामने आए, तो आयकर विभाग ने उन खर्चों को उसकी आय मान लिया। इससे उसकी टैक्स योग्य आय में करीब 16.6 लाख रुपये का इजाफा कर दिया गया।

लेनदेन का रिकॉर्ड होना जरूरी

हालांकि बाद में उस व्यक्ति ने बैंक स्टेटमेंट, परिवार के अन्य सदस्यों के उपयोग के प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज देकर यह साबित किया कि सभी खर्च उसके व्यक्तिगत नहीं थे। इसके बाद टैक्स ट्रिब्यूनल ने उसके पक्ष में फैसला दिया और अतिरिक्त आय को हटा दिया गया। यह मामला साफ करता है कि अगर आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल परिवार के अन्य सदस्य या बिजनेस के काम में होता है, तो हर लेनदेन का स्पष्ट रिकॉर्ड होना जरूरी है। क्योंकि कार्ड आपके पैन से जुड़ा होता है और किसी भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी आपकी ही मानी जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब क्रेडिट कार्ड सिर्फ भुगतान का साधन नहीं, बल्कि टैक्स निगरानी का भी अहम हिस्सा बन गया है। इसलिए सभी खर्चों से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में किसी भी नोटिस या जुर्माने से बचा जा सके।

Also read: PNB Vacancy Alert: सरकारी बैंक में करियर का मौका! युवा उम्मीदवारों के लिए निकाली ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Salary Hike: जुलाई में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? 8वें Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और जुलाई में वेतन वृद्धि को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। यदि सरकार की ओर से इस दिशा में कोई सकारात्मक फैसला लिया जाता है, तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

Today Gold-Silver Price: सोना खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, चांदी के रेट भी हुए अपडेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज 17 जून के ताजा रेट जरूर जान लें। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अपडेट हो चुके हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है।

DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने निकाली 1979 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरु; यहां देखें पूरी डिटेल्स

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2026 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी (TGT) और स्पेशल एजुकेटर समेत कुल 1979 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast