Search KhabarFast

Press ESC to close

DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने निकाली 1979 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरु; यहां देखें पूरी डिटेल्स

DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने निकाली 1979 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरु; यहां देखें पूरी डिटेल्स

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए ही हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी और स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 1979 पदों आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 16 जून से शुरु हो चुकी हैं, जिसकी , आखिरी तारीख 15 जुलाई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

किस पद पर निकली कितनी वैकेंसी?

कुल पद - 1,979 पद

टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) - 675 पद

स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) - 450 पद

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक्स) - 81 पद

आईटी असिस्टेंट ग्रेड-A - 125 पद

डोमेस्टिक साइंस टीचर - 129 पद

टीजीटी (स्पेशल एजुकेशन) - 163 पद

डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A - 21 पद

डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-B - 2 पद

विद्युत पर्यवेक्षक/सब-इंस्पेक्टर - 19 पद

फिटर ग्रेड-II - 36 पद

लिफ्ट ऑपरेटर - 13 पद

सहायक ऑपरेटर कम मैकेनिक (एसी) - 15 पद

सब-स्टेशन अप्रेंटिस - 37 पद

सहायक अभिलेखपाल ग्रेड-I - 4 पद

तकनीकी सहायक (हिंदी) - 1 पद

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिंगर प्रिंट) - 1 पद

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) - 44 पद

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक्स) - 18 पद

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) - 37 पद

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (लाई डिटेक्शन) - 12 पद 

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट्स) - 15 पद 

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (एचआरडी/क्वालिटी कंट्रोल) - 5 पद  

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फोटो) - 14 पद  

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक्स) - 81पद  

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (सीन ऑफ क्राइम/सेक्सुअल मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) - 46 पद  

Also read: Salary Hike: जुलाई में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? 8वें Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता - 

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए M.SC

टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के लिए कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन

स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के लिए 12वीं पास, स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा और सीटेट

2. आयु सीमा - 18 से 27 वर्ष है। आरक्षण के अनुसार विशेष छूट। बाकी डिटेल्स नोटिफिकेशन में देखें।

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर 'New Registration/Apply Online' पर क्लिक करें।

3. इसके लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

5. फिर अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन डालें और पात्रता के अनुसार पोस्ट चुनें।

 6. इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें और आवेदन शुल्क भरें।

7. आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवार: ₹100

महिलाएं, SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen: शुल्क मुक्त

चयन प्रक्रिया

DSSSB के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट और मे

रिट के आधार पर होगा।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! 26 से 30 सितंबर तक...लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम चढ़े, MCX पर सिल्वर 1% से ज्यादा उछली

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी तेजी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: पश्चिम देशों में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,981 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4,414 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी बढ़त देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast