Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: NEET की तैयारी कर रही युवती ने किया सुसाइड, लिखा- आई लव यू मम्मी पापा

Uttarakhand News: NEET की तैयारी कर रही युवती ने किया सुसाइड, लिखा- आई लव यू मम्मी पापा

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

परीक्षा में सफलता न मिलने से थी परेशान

जानकारी के अनुसार, रिया कुमारी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी, लेकिन लगातार असफलता के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

Also read: Uttarakhand News: अमित शाह की पहल रंग लाई, वर्षों से अटकी किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में बनी सहमति

सुसाइड नोट में लिखा “आई लव यू मम्मी-पापा”

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें “आई लव यू मम्मी-पापा” लिखने के साथ करियर और पढ़ाई को लेकर गहरी निराशा व्यक्त की गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में चली गोली, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news :हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के अंबाला में दुखेड़ी गांव में बुधवार सुबह

Haryana news : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सरकार की 'जल-राजनीति' पर उठाए गंभीर सवाल, जाने क्या कहा ?

Haryana news : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में मानसून से पहले ही मंडरा रहे बाढ़ के भारी खतरे को लेकर हरियाणा सरकार की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Budaun Road Accident: यूपी के बदायूं में दर्दनाक हादसा, दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 की मौत

Budaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायू में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादस इतना भयानक था कि 6 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast