Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Haryana Weather :  हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते कई जगहों पर आंधी और बारिश देखने को मिली। हरियाणा में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 23 जून तक मौसम 
परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई की संभावना जताई है।

Also read: Haryana news : हरियाणा कांग्रेस में बड़े स्तर पर नियुक्तियां, ब्लॉक प्रधान नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
17 जून, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से  22 व 23 जून के  दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में  ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर, तीन की मौत, चार घायल

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तंबौर क्षेत्र में एक ही मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर दानीदाताओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast