Search KhabarFast

Press ESC to close

Salary Hike: जुलाई में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? 8वें Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट

Salary Hike: जुलाई में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? 8वें Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार जुलाई 2026 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर सकती है। यानी अब कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में सैलरी बढ़कर आएगी। बता दें, 8वां केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। जिसके तहत आयोग को 18 महीनों में अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं। इस हिसाब से रिपोर्ट साल 2027 तक आने की संभावना है।

जुलाई में बढ़ सकता है DA

हालांकि यह 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का हिस्सा नहीं है, बल्कि मौजूदा DA फॉर्मूले के तहत स्वतंत्र रूप से दी जाने वाली राहत है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि DA में बढ़ोतरी से लाखों कर्मचारियों को तुरंत फायदा होगा।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन जुलाई 2026 से इन दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। मालूम हो कि महंगाई भत्ता का कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आधार पर किया जाता है।

बता दें, कर्मचारी संगठन 3.25 से 3.83 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। अगर उनकी मांगे मान ली जाती है तो बेसिक सैलरी भी बढ़ जाएगी।  इसके अलावा HRA (मकान भत्ता), ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल भत्ते और पेंशन रिवीजन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर DA वृद्धि की घोषणा नहीं की गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! 26 से 30 सितंबर तक...लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे।

Gold and Silver Prices: US से आई इस खबर की वजह से सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है नए दाम

Gold and Silver Prices: सोमवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोना 153050 रुपये पर आ चुका है। सोने में 1300 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में 2400 रुपये की गिरावट के बाद 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी तेजी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: पश्चिम देशों में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,981 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4,414 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी बढ़त देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast