Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में चली गोली, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में चली गोली, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news :हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के अंबाला में दुखेड़ी गांव में बुधवार सुबह 12 बजे दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े के दौरान गोली चल गई। बताया जा रहा है की गोली एक युवक को जाकर लगी। युवक केशव(19) के  पेट में गोली लगने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।  गोली लगने पर खून से लथपथ घायल युवक को उपचार के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां केशव का ऑपरेशन हुआ।

Also read: Haryana news : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सरकार की 'जल-राजनीति' पर उठाए गंभीर सवाल, जाने क्या कहा ?

घटना के तुरंत बाद, गांव में पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि दुखेड़ी गांव में ही गली के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।

इसी बीच एक हमलावर ने केशव के पेट में गोली मार दी। हमलावर व पीड़ित आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए जिला जींद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Haryana news : हरियाणा में SPO के इतने पदों पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रकिया

Haryana news : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

Haryana News: यमुनानगर में वांटेड आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों का बवाल, पुलिस पर बरसे पत्थर

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची करनाल सीआईए टीम को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से निकलना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे पुलिस टीम का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast