
HOROSCOPE TODAY 11 August 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 अगस्त 2025, सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। संपत्ति या निवेश से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन कार्यक्षेत्र में मजबूती लाएगा। समय प्रबंधन पर ध्यान दें और जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन रुटीन बनाए रखें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग और ध्यान से तनाव कम करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। नई चीजों को सीखने को कोशिश करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकता हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। आर्थिक निर्णय लेने से पहले सलाह लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिए योग या ध्यान करें। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन आलस्य भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगेगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि जीवन में कुछ घरेलू परेशानियां चली आ रही थीं तो उनसे आपको निजात मिल सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों का व्यापार उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मठभेद हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। व्यापार में नए संपर्क लाभकारी हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुचारु रुप से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए अच्छी दिनचर्या को फॉलो करें। जीवनसाथी से कार्यों में मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे कुछ नया कर के दिखा सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके काम मन-मुताबिक होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलो का फैसला आपके पक्ष में आ सकता हैं। किसी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो उसमे आपको सफलता हासिल होगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है।अपने विरोधियों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आप सफल होंगे। परिवार की खुशी के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और प्रॉपर्टी में निवेश भी कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आपका शुभ रंग पिंक है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों आज अपने मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई लिखाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम भरा रहने वाला है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी के चलते आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कारण अनियोजित खर्च में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। आज आपको शनि की साढ़े साती से लाभ मिलेगा। जीवन में चले आ रहे सभी पुराने विवाद खत्म होंगे और अत्यधिक आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नया पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपका शुभ रंग लाल है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मन को शांत रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें, वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुसराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। घर पर परिजनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक आज के दिन पेशेवर मामलों में सावधानी बरतें। घर-परिवार में सबकुछ सामान्य रहेगा। बुद्धि और कौशल से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी नई योजना पर काम करने से पहले किसी अपने की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Leave a comment