Search KhabarFast

Press ESC to close

‘प्रदेश में हत्या,लूट,फिरौती, अपरहण,महिलाओं के प्रति क्राइम बढ़ता ही जा रहा है’ सैनी सरकार पर जमकर बरसे भूपेंद्र हुड्डा

‘प्रदेश में हत्या,लूट,फिरौती, अपरहण,महिलाओं के प्रति क्राइम बढ़ता ही जा रहा है’ सैनी सरकार पर जमकर बरसे भूपेंद्र हुड्डा

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में देश में हरियाणा क्राइम में तीसरे नंबर पर है। क्राइम दो तरह के होते है पहला सुनियोजित और दूसरा असुनियोजित क्राइम। आज प्रदेश में हत्या,लूट,फिरौती, अपरहण,महिलाओं के प्रति क्राइमबढ़ता ही जा रहा है,जबकि हरियाणा छोटा सा प्रदेश हैयह सरकार क्राइम रोकने में नाकाम है।

हुड्डा ने कहा कि वहीं उन्होंने कहा आज किसान का धान नहीं खरीदा का रहा है। आज तक मंडियों में सात लाख टन धान आ चुका मगर उठान सिर्फ एक लाख टन का हुआ है यह मंडियों से उठान ही नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार ने किसानों को MSP पर धान खरीदने की बात की है। मगर किसानों को बहुत सारी समस्या आ रही गेट पास नहीं काटा जा रहा है फसल का वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है। लाडो योजना के तहत सभी महिलाओं को 2100रुपए देने का वायदा किया था मगर अब उन्होंने शर्त लगा दी है कम से कम BPL परिवार की महिलाओं को 2100रुपए देने चाहिए,सरकार को यह शर्ते हटानी चाहिए।

इनेलो के आरोपों पर बोले हुड्डा

राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और आप को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाया है जबकि दूसरी पार्टी के लोग कह रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला इस पर हुड्डा ने कहा कि ओर यह क्या कहेंगे यह तो यही बात करेंगे।राव नरेंद्र सिंह की पचास करोड़ की रिश्वत लेते इनलो ने फिर सीडी जारी की। इस पर हुड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ही यह सीडी बनाई। वहीं आरोप लगा रहे। यह सीडी झूठी साबित हुई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast