Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां हुई तेज, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देश

Haryana news : हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां हुई तेज, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देश

Haryana news : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 21 जून को आयोजित होने वाले जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज लघु सचिवालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला में योग दिवस आयोजन के नोडल अधिकारी एवं एएलसी कुशल कटारिया ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कुशल कटारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक में आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कुशल कटारिया ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, युवाओं तथा आमजन को कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी सभी प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं।

Also read: Haryana news : CM सैनी कल देंगें विकास कार्यों की बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

कुशल कटारिया ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम, गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर सोहना में भौंडसी स्थित लेबनर्म स्कूल, पटौदी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटौदी तथा फर्रुखनगर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थलों पर बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करने तथा योग दिवस को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू कुमारी, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, गुरुग्राम आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र यादव, एईओ जगदीश अहलावत, डॉ मोनिका सहित पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also read: Haryana news : हरियाणा में विकास कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान, यहाँ जाने पूरी डीटेल ?

योग दिवस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण जारी, अधिक से अधिक नागरिक करें सहभागिता

जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू कुमारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले जिला एवं ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक प्रतिभागी www.internationalyogadayhry.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है और कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की शुरुआत, CM धामी ने कहा- उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-योग-आयुर्वेद का वैश्विक केंद्र

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम की नई शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राम औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है और यहां गुरुकुलम् की स्थापना भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, 15 अक्टूबर की डेडलाइन; CM धामी खुद करेंगे निरीक्षण

Uttarakhand News: मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। कुमाऊं से गढ़वाल और पहाड़ से मैदान तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है और अभियान की प्रगति की मुख्यमंत्री स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast