Search KhabarFast

Press ESC to close

जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार 4 भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार 4 भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दूदू-मालपुरा हाईवे पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार चार भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में दो सगी बहनों और उनके चचेरे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बहन जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है।

शादी से मायरा भरकर लौट रहे थे चारों

जानकारी के मुताबिक, दूदू के खुड़ियाला गांव निवासी चारों भाई-बहन मूंगीथला गांव में एक शादी समारोह में मायरा भरने गए थे। रस्म पूरी करने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे सेवा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों भाई-बहन सड़क पर दूर तक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मदद के बजाय तमाशा देखते रहे लोग

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। इसी बीच मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए चारों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

Also read: Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

दूदू थानाधिकारी संजय मीणा ने बताया कि हादसे में 23 वर्षीय देशराज जाट, 19 वर्षीय दिव्या और 18 वर्षीय किस्मत की मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय सिलोचना गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।तीनों मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिए गए हैं।

कार चालक फरार, तलाश जारी

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 November 2026: तूफान 'अकवान' मचाएगा तबाही? 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 November 2026: चक्रवाती तूफान 'अकवान' आने वाले दिनों में और विकराल रूप ले सकता है। IMD के मुताबिक, इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 20 नवंबर को दोपहर के समय इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में नेल्लोर और टुनी के बीच पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। तूफान के चलते दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों सहित कुल 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज बारिश को लेकर अलर्ट है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है।

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। CPCB के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेशन पर AQI 341 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338 और NSUT जाफरपुर में 336 AQI रहा। ITO में AQI 335, तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में भी AQI 316 रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast