Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में विकास कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान, यहाँ जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा में विकास कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान, यहाँ जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के सभी 32 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक वार्ड को एक-एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित द्वारा अपने-अपने वार्डों की विकास आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके आधार पर यह राशि शीघ्र जारी की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।


श्री विज आज चण्डीगढ़ में अम्बाला छावनी नगर परिषद द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, निदेशक श्री मुकुल कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read: Haryana news : CM सैनी कल देंगें विकास कार्यों की बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा


बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रही एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि सुभाष पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है तथा इस परियोजना पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। इस पर श्री विज ने निर्देश दिए कि ई-लाइब्रेरी का निर्माण वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए तथा उसमें डिजिटल शिक्षण, अध्ययन एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी के रामबाग रोड पर एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


बैठक में सुभाष पार्क में स्क्वैश कोर्ट के निर्माण संबंधी परियोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना का कॉन्सेप्ट डिजाइन एवं विस्तृत अनुमान तैयार किया जा रहा है तथा शीघ्र ही आगे की कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स, पशु चिकित्सालय तथा अन्य आधारभूत ढांचागत विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Also read: Haryana News: हरियाणा में इन लोगों के कट सकते हैं राशन कार्ड और वोट, जानिये क्या करना होगा ?
बैठक में अम्बाला छावनी के नन्हेड़ा, मिलाप नगर, रांगिया मंडी, आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सीवरेज कार्यों के लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, जिससे लंबे समय से लंबित इस आवश्यकता को पूरा किया जा सके।


इसके अलावा, अम्बाला छावनी में प्रस्तावित फ्रेट कॉरिडोर परियोजना तथा नगर परिषद के नए भवन के निर्माण संबंधी विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। श्री विज ने निर्देश दिए कि नगर परिषद भवन का निर्माण भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं, आधुनिक सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भवन का डिजाइन और निर्माण इसी दृष्टिकोण के अनुरूप किया जाएगा।


बैठक में श्री विज ने अम्बाला छावनी में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सामरिक एवं रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इसलिए यहां नागरिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अम्बाला छावनी में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा चुकी है, जिसे स्वीकृति हेतु सरकार को भेजा जाएगा।


बैठक में अम्बाला छावनी के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास से संबंधित अन्य परियोजनाओं एवं योजनाओं की भी समीक्षा की गई। श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाए ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।


बैठक में नगर परिषद अम्बाला छावनी के कार्यकारी अधिकारी श्री देवेन्द्र नरवाल सहित परिषद एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर, तीन की मौत, चार घायल

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तंबौर क्षेत्र में एक ही मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर दानीदाताओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast