UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तंबौर क्षेत्र में एक ही मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
हाईवे हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, काशीपुर-तंबौर मार्ग पर ऑटो-बाइक और दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीन का सीएचसी में इलाज जारी है।