Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market Today: शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला

Share Market Today: शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 करीब 13.80 अंक यानी 0.05% गिरकर 25,277.30 पर खुला। वहीं, सेंसेक्स 45.83 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 82,150.62 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का लगातार निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, महंगाई की चिंता और निवेशकों की मुनाफावसूली ने तेजी को सीमित रखा। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार के मुताबिक, नवंबर में अब तक भारतीय बाजार में FPI निवेश 84,166 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेश का प्रवाह बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 100 में 0.07% की गिरावट रही। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों करीब 0.15% फिसल गए। ऑटो और PSU बैंक में तेजी, IT-मेटल में गिरावट दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो 0.10% और निफ्टी PSU बैंक 0.11% चढ़े। दूसरी ओर, निफ्टी IT 0.39%, मेटल 0.51%, मीडिया 0.28% और फार्मा 0.11% गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.8% गिरकर 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कम कीमतें भारत की अर्थव्यवस्था और रुपये के लिए राहत दे सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Apple Health AI: अब iPhone बनेगा हेल्थ एक्सपर्ट, रिसर्च के आधार पर देगा पर्सनल हेल्थ रिपोर्ट

Apple ने सेहत से जुड़े सवालों के लिए अपना नया AI रिसर्च ऐप पेश कर दिया है। कंपनी इस ऐप के जरिए ये जानना चाहती है कि लोग हेल्थ से जुड़ी जानकारी के लिए AI चैटबॉट पर कितना भरोसा करते हैं और उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। इसके लिए Apple ने हेल्थकेयर AI कंपनी OpenEvidence से हाथ मिलाया है। शुरुआत में ये ऐप सिर्फ अमेरिका में लॉन्च हुआ है, जहां करीब 2 लाख लोगों को इसमें जोड़ने का टारगेट है।

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 1,34,539 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने की कीमत 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,863.30 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट आई और कीमत घटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,36,950 रुपये, 22 कैरेट 1,25,550 रुपये और 18 कैरेट 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast