Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल समेत प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर सुबह और देर रात के समय वाहन चालकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है। प्रशासन और मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और आगे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

20 नवंबर तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक कोहरे का असर जारी रह सकता है। वहीं, 21 नवंबर से प्रदेश के मौसम में राहत मिलने का अनुमान है। ऐसे में अगले चार दिन हरियाणा के लोगों और यात्रियों के लिए सतर्क रहने वाले हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर, तीन की मौत, चार घायल

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तंबौर क्षेत्र में एक ही मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर दानीदाताओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast