Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल के अंतर्गत शुगर मिल के पास शनिवार सुबह CIA कलायत और एवीटी (कैथल) की टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार, तीन बदमाशों को गोली लगी हैं और एक बदमाश अभी फरार हैं। पता चला है कि बदमाशों ने देर रात एक होटल में बन्दूक की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
खबरों की माने तो चार बदमाशों ने शनिवार को सुबह साढ़े तीन बजे बंदूक के बल पर कैथल के होटल में लूट की। इस लूट के बाद बदमाश करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति की स्कूटी और 50 हजार रुपये छीन कर ले गए। इस वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही कलायत CIA और एवीटी कैथल की टीम सक्रीय हुई।
जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों के साथ अलग-अलग दो जगहों पर मुठभेड़ हुई है। पहली मुठभेड़ करीब एक घंटा पहले शुगर मिल कैथल के पास, जहां दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दूसरी मुठभेड़ करीब सवा सात बजे गांव ग्योंग के खेतों में जहां तीसरे बदमाश को गोली लगी। अभी एक बदमाश फरार है और पुलिस उसको भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। बदमाशों की पहचान गांव खांडा अलेवा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है।