Search KhabarFast

Press ESC to close

किसी दूसरे का वॉट्सऐप अपने आईफोन में कैसे चलाए? बहुत आसान है ये ट्रिक, दूसरे ऐप की जरूरत नहीं

किसी दूसरे का वॉट्सऐप अपने आईफोन में कैसे चलाए? बहुत आसान है ये ट्रिक, दूसरे ऐप की जरूरत नहीं

Whatsapp Trick:वॉट्सऐप इस वक्त दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। ऐसे में बहुत से लोग तो पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए अलग-अलग नंबर का प्रयोग करते हैं। इस सिचुएशन में बार-बार मोबाइल बदलना या दूसरा डिवाइस साथ रखना परेशानी का कारण बन सकता है।

हालांकि, अच्छी खबर ये है कि आईफोन यूजर्स भी बिना किसी थर्ड-पार्टी एप की मदद से ही डिवाइस में आसानी से किसी दूसरे वॉट्सऐप अकाउंट को भी जोड़ सकते हैं। अब ये सुविधा आईफोन में भी उपलब्ध है। चलिए जानते हैं विस्तार से...

दरअसल, वॉट्सऐप अपने यूजर्स को अब आईफोन में भी ऐसा फीचर दे रहा है। जिसकी मदद से यूजर्स एक ही ऐप में दो अलग-अलग अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी एक्स्ट्रा एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बस दूसरे नंबर का वॉट्सऐप अकाउंट पहले से एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद ओटीपी से लॉगिन पूरा कर लें।

कैसे करें दूसरे अकाउंट का प्रयोग  

अगर आप अपने iPhone में किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट ऐड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें...

सबसे पहले तो WhatsApp ओपन करें। 
इसके बाद नीचे दिए गए Settings वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर क्लिक करें।
इधर से अब Add Account के ऑप्शन पर जाएं। 
इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर को एंटर करें।
यहां से आप QR कोड के जरिए किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट भी ऑपरेट कर सकते हैं। 
नए नंबर के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें।
सेटअप पूरा होते ही दूसरा अकाउंट आपके आईफोन में जुड़ जाएगा।   

Also read: Tecno Pova 8 की भारत में लॉन्च की तारीख का ऐलान, फीचर्स डिटेल का हुआ खुलासा

स्विच करना हुआ आसान

दूसरा अकाउंट ऐड करने के बाद यूजर्स जरूरत के अनुसार दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इससे पर्सनल और ऑफिस चैट्स को अलग-अलग मैनेज करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में अब नई कार खरीदने पर मिलेगी भारी छूट, सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान

दिल्ली में प्रदूषण कम करने और लोगों को पर्यावरण के अनुकूल वाहनों की ओर आकर्षित करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

सोशल मीडिया पर लगा बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर लगेगी रोक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। नए नियमों के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों को डिजिटल खतरे, मानसिक दबाव और गलत कंटेंट से बचाने के लिए उठाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast