Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खौफनाक वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर चोट के निशान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खौफनाक वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर चोट के निशान

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग की हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जहां राजन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े राजन को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश को इस वारदात की मुख्य वजह मानकर चल रही है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Also read: यूपी में दिल दहला देने वाला हादसा, बहन के प्रेम विवाह करने पर भाई ने की जीजा की हत्या

इलाके में भय का माहौल

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में इस तरह की घटना से भय का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर कार लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से काबू कर लिया गया।

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला व युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast