Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा पुलिस के ASI को किया सेवा से डिसमिस, करोड़ों की अफीम में कर ली थी चोरी

Haryana news : हरियाणा पुलिस के ASI को किया सेवा से डिसमिस, करोड़ों की अफीम में कर ली थी चोरी

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के डिंग थाना क्षेत्र में ट्रक से बरामद 88.970 किलोग्राम अफीम के बहुचर्चित मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की ही अफीम तस्करी में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

हरियाणा के सिरसा में करोड़ों रुपये की अफीम चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में एक पुलिसकर्मी ने पकड़ी गई अफीम में से 900 ग्राम अफीम चोरी कर ली थी जिसके बाद पुलिसकर्मी से इस अफीम को फतेहाबाद के शमशेर नामक व्यक्ति को बेच दी थी।

इस मामले में खुलासा होने के बाद आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर दिया है। इस मामले में पुलिस एएसआई ने जिस व्यक्ति को अफीम सप्लाई की थी, उस व्यक्ति को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।


फतेहाबाद के भट्टू थाना पुलिस ने आरोपित ASI रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर सिरसा पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही अफीम की सप्लाई लेने वाले शमशेर नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सिरसा पुलिस ने गत शुक्रवार को भावदीन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोककर 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में ट्रक चालक सुखराम, निवासी पाली (राजस्थान), को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के आधार पर ट्रक मालिक गगनदीप सिंह को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब बरामद अफीम का दोबारा वजन करवाएगी ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। ASP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ को सौंप दी गई है।

इसकी जानकारी खुद एसपी दीपक सहारण ने दी है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर कार लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से काबू कर लिया गया।

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला व युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई।

Haryana news : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े ये विशेष पाठ्यक्रम

Haryana news :उद्योगों के अनुरूप कुशल मानव शक्ति के विकास की दिशा में हरियाणा एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast