Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

US-Iran Deal: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति बातचीत का पीएम मोदी ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को जल्द बहाल करने और समुद्री आवाजाही की आज़ादी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टकराव की वजह से कई देशों में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ और लोगों की जान भी गई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि नई दिल्ली एक टिकाऊ और अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए बाकी मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद करती है। उन्होंने कहा कि, "मैं पश्चिम एशिया में टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं। इस टकराव के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ और कई देशों में लोगों की जान गई।

पीएम मोदी ने लिखा कि भारत को उम्मीद है कि इस समझौते को लागू करने से इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और नेविगेशन व व्यापार की आज़ादी सुनिश्चित होगी। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा। आपको बता दें कि रविवार को वॉशिंगटन और तेहरान के बीच एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से पश्चिम एशिया में "शांति और सुरक्षा" आएगी और ऊर्जा के लिए अहम 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' को फिर से खोलने में आसानी होगी। इस घोषणा के बाद, ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने शांति समझौते की पुष्टि की और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए तेहरान की शर्तें बताईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर घोषणा की, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो। ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार, ग़रीबाबादी ने कहा कि आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह शुक्रवार को होगा, जिसके बाद मेमोरैंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) का टेक्स्ट सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान अंतिम समझौते के लिए प्रस्तावित 60 दिनों की बातचीत की प्रक्रिया में तभी शामिल होगा, जब यह पुष्टि हो जाएगी कि अमेरिका ने दुश्मनी खत्म करने, नाकेबंदी हटाने और ईरानी संपत्ति को जारी करने से जुड़े वादे पूरे कर लिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! दिसंबर में शुरू होगी गोल्डन लाइन की पहली 8.4 किमी मेट्रो सेवा

दक्षिण दिल्ली के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर है। गोल्डन लाइन का पहला हिस्सा दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच 8.4 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर मेट्रो दौड़ेगी।

सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम् के 2 या 6 अंतरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

SC on Vande Mataram Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम के सभी छह श्लोकों के गायन को अनिवार्य बनाने वाले आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा।

चाहिए बिना डेटा वाला रिचार्ज...सिर्फ कॉल-SMS वाला सस्ता प्लान लाएंगी कंपनियां; TRAI का बड़ा फैसला

TRAI Asks New Recharge Plans From Telecom Company: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण विनियमन 2026 जारी किया है। नए नियम के अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान जारी करने होंगे। जिसमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast