Search KhabarFast

Press ESC to close

UPSC में बिना Prelims-Mains दिए मिलेगी सीधी भर्ती, 400+ अफसर पदों पर बड़ा मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

UPSC में बिना Prelims-Mains दिए मिलेगी सीधी भर्ती, 400+ अफसर पदों पर बड़ा मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 538 पदों पर सीधी भर्ती (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तरह Prelims और Mains लिखित परीक्षा नहीं होगी। यानी इस भर्ती से कई युवाओं को सीधे अफसर बनने का अवसर मिल सकता है।

बता दें, UPSC डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (Advt 06/2026) के तहत 98 अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऐसे में यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी तिथियां

आवेदन शुरू: 13 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

Also read: Share Market:ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

किस पद पर निकली वैकेंसी?

1. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA) - ऑपरेशंस ऑफिसर (19) , एयर सेफ्टी ऑफिसर (15)

2. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (एनसीएफ, गाजियाबाद) - जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (9) , क्षेत्रीय निदेशक (2)

3. रक्षा मंत्रालय (सीएमई पुणे) - एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल – परिवहन) (1) , असिस्टेंट प्रोफेसर (अलग-अलग इंजीनियरिंग पोस्ट – CME ग्रुप) (40) , एसोसिएट प्रोफेसर (अलग-अलग इंजीनियरिंग पोस्ट – CME ग्रुप) (10) , प्रोफेसर (सिविल – स्ट्रक्चरल) (1)

4. MoCAF&PD (NSI) - प्रोफेसर (चीनी इंजीनियरिंग) (1)

5. एमडीओएनईआर (एनईसी शिलांग) - सहायक अभियंता (सिविल) (1)

6. रक्षा मंत्रालय (नौसेना मुख्यालय) - जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (नौसेना मुख्यालय) (5) , कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी (1)

7. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (बीएसआई) - वनस्पति-विज्ञानिक (2) , वैज्ञानिक बी (प्राणी विज्ञान) (4)

8. वित्त मंत्रालय (ईडी) - सहायक कानूनी सलाहकार (12)

9. गृह मंत्रालय (सीएफएसएल) - साइंटिस्ट B (CFSL – सभी स्ट्रीम मिलाकर) (7)

10. MoM (आईबीएम) - रसायनज्ञ (1) , सहायक खनन भूविज्ञानी (5) , खनिज अधिकारी (खुफिया) (5)

इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (बीएसआई) जैसे निभाग ने भी भर्तियां निकाली हैं।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार UPSC के आधिकारिक Online Recruitment Application (ORA) https://upsconline.nic.in/ora/ पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग है। इसलिए अप्लाई करने से पहले सबकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोने की चमक बढ़ी, चांदी ने भी लगाई छलांग, देखें दोनों धातुओं के नए रेट

Gold-Silver Price Increse:15 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद डॉलर कमजोर हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 2 फीसदी उछल गया, जबकि चांदी में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

Share Market:ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते होने की खबर का असर अब दुनिया भर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और भारतीय शेयर बाजार ने भी आज यानी 15 जून को जोरदार शुरुआत की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast