Search KhabarFast

Press ESC to close

टीवी जगत में शोक की लहर, 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने 30 की उम्र में किया सुसाइड

टीवी जगत में शोक की लहर, 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने 30 की उम्र में किया सुसाइड

Sanchita Ugale Suicide: टीवी इंडस्ट्री में एक दुखद खबर सामने आई है। जी टीवी का धारावाहिक कुमकुम भाग्य में 'दीया' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले ने मात्र 30 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। सामने आई जानकारी के अनुसार, वह 14 जून (रविवार) की शाम को मुंबई के नालासोपारा (वसई) स्थित अपने आवास पर फांसी पर लटकी हुई मिली।

वर्तमान समय में संचिता दंगल चैनल के पॉपुलर टीवी शो 'दिल वाले दूल्हा ले जाएंगे' में काम रही थी। लेकिन इस खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया हैं। फिलहाल, उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also read: Rashmika-Vijay ने निभाया अपना वादा, 180 बच्चों के बनें मसीहा; स्कॉलरशिप देकर दी सपनों को नई उड़ान

कौन थीं संचिता उगले?

बता दें, संचिता उगले टीवी और फिल्म दोनों जगत में सक्रिय रहीं। उन्होंने Zee TV के धारावाहिक कुमकुम भाग्य में दीया तंडन के रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने वागले की दुनिया, साजन घर और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में काम किया। हाल ही में संचिता को विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में ताराबाई के रोल में दिखा गया था।

सुसाइड से पहले किया इंस्टा पोस्ट

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि संचिता ने इतना बड़ा कदम उठाने से कुछ घंटे पहले इंस्टा पर एक रील वीडियो पोस्ट की थी। इसमें वह हंसती और चहकती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने पिंक अनारकली सूट पहना हुआ है। माथे पर बिंदी, कान में झुमके और हाथ में चूड़ियां पहने वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। उस दौरान उन्होंने अपने एर हाथ में एक कैमरा भी पकड़ा हुआ है। संचिता बहुत खुश नजर आ रही थी, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि इस पोस्ट के बाद वह मौत को गले लगा लेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast