Haryana News: ‘15 तारीख तक यह नही होता तो हम...’ अभय चौटाला ने सरकार को दी चेतावनी

Haryana News:  ‘15 तारीख तक यह नही होता तो हम...’ अभय चौटाला ने सरकार को दी चेतावनी

Haryana News:  इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष मिले हुए है। कांग्रेस के लोग भाजपा की मदद करते है उन्हें बचाने का काम करते है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण 2013 में जब हम विपक्ष में थे कांग्रेस सत्ता में थी,उस समय की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सीएल्यू व अन्य लाइसेंस कैसे सरकार के द्वारा बेचे जाते थे उनका इनेलो ने खुलासा किया।

अभय चौटाला ने कहा कि उस समय के 6 विधायकों के खिलाफ हमने सीडी के मध्यम से दिखाने का काम किया कैसे वह लाइसेंस देने के नाम पर पैसा लेते है। उसकी कंप्लेंट हमने लोकायुक्त को दी थी,जिसपर नोटिस हुआ था। उसके बाद इलेक्शन हो गया और भाजपा सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कहती थी हम भ्रष्टाचार के खिलाफ है पर उस सीडी कांड का एक विधायक विनोद भ्याना भाजपा का विधायक बन गया।

भाजपा-कांग्रेस आपस में मिले हुए है- अभय चौटाला

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने 12 साल से इस सारे मामले को दबा के रखा है। कांग्रेस ने आज यह साबित कर दिया कि वह भ्रष्टाचार करने वाले लोगो को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ईमानदारी से इन तमाम लोगों के खिलाफ करनी चाहिए। अगर वह कार्रवाई नहीं करते तो यह बात सच सिद्ध होती है, कांग्रेस-भाजपा मिले हुए है।  

अभय चौटाला ने सरकार को दी चेतावनी

अभय चौटाला ने कहा कि हमने सरकार को समय दिया है। 15 अक्टूबर तक किसान के खेत के जमा पानी को निकाला जाए या उसे मुआवाजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 15 तारीख तक यह नही होता तो हम सरकार को चेतावनी देते है आगे जो होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। 7 तारीख को इनेलो कार्यकारिणी की बैठक रोहतक में होगी।

 

Leave a comment