Search KhabarFast

Press ESC to close

‘जब तक यह फैसला लेंगे तब तक पाकिस्तान सेना दिल्ली पहुंच जाएगी’ नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

‘जब तक यह फैसला लेंगे तब तक पाकिस्तान सेना दिल्ली पहुंच जाएगी’ नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

Haryana News: लगभग एक साल के बाद नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर विज ने शायराना अंदाज में कहा कि "इफ़्ताआए इश्क रोता है क्या, आगे आगे देखिए होता है क्या"। वहीं इस एक साल के समय पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस सत्ता में आती नहीं अगर आई पाकिस्तान भारत का युद्ध हो जाए और इन्हें फैसला लेना पड़े तो जब तक यह फैसला लेंगे तब तक पाकिस्तान सेना दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं एशिया कप में भारतीय टीम की जीत के बाद टीम ने पीसीबी प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था जिसे लेकर विज ने कहा कि जो हाथ खून से सनी है जिन्होंने धार्मिक यात्रा पर गए लोगों का खून कर दिया उन हाथों से ट्रॉफी लेना सही नहीं। इस दौरान SIR द्वारा जारी की गई नई सूची पर भी प्रतिक्रिया दी है।

लगभग एक साल के बाद कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किस पार्टी में कौन अध्यक्ष बने किसको क्या दायित्व दिया जाए। इससे कोई लेना देना नहीं। लेकिन एक बात जरूरी है कि निर्णय लेने में कांग्रेस ने एक साल लगा दिया,वैसे तो ऐसा नहीं होगा कि कांग्रेस कभी सत्ता में आए लेकिन अगर ये सत्ता में हो तो पाकिस्तान से अटैक हो जाए तो फैसला लेते लेते तक पाकिस्तान की सेना दिल्ली तक पहुंच जाएगी। अध्यक्ष और प्रतिपक्ष चुनने में इन्होंने एक साल लगा दिया, ये देश की जिम्मेवार पार्टी नहीं है ये विपक्ष का भी दायित्व पूरा नहीं करती। वही नेता प्रतिपक्ष पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए विज ने कहा कि "इफ़्ताआए इश्क रोता है क्या, आगे आगे देखिए होता है क्या"।

नकवी पर बोले अनिल विज

सीरीज़ जीतने के बाद टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नक़वी से एशिया कप लेने से इनकार कर दिया जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी मैच की सबसे बड़ी शील्ड वो होती है जो लोग देते है, सारे मैच हराकर और एशिया कप को जीत कर 144 करोड़ भारतीयों को लोगों ने जो दिल की भावना से शील्ड दे दी उससे बेहतर कोई नहीं, और फिर खून वाले हाथों से जिन हाथों से धार्मिक यात्रा कर रहे लोगो को मारा गया हो उन हाथों से टीम ट्रॉफी कैसे ले सकती थी। वही सूर्य कुमार ने एशिया कप की मैच की पूरी फीस पहलगाम प्रभावित पीड़ितों को दे दी जिसपर विज बोले कि कुछ पाकिस्तान त्रस्त राजनीतिज्ञों के पेट में दर्द हो रहा था तो उन्होंने मांग की थी वो गलत है वैसे ठीक है सेनाओं को देते हैं लेकिन कटाक्ष करके यह मांग करना गलत था।

बिहार में SIR के बाद आज मतदाता सूची जारी की जाएगी जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची जारी की जा रही है किसी को कोई इतराज नहीं होना चाहिए एक महीना दिया गया था जिसकी गलत कट गई है तो वो बनवा ले जिसकी गलत हो गई है वो ठीक करवा ले उसके बाद ही ये सूची जारी की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी का राहुल गांधी पर करारा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?

BJP Lahesh Out On Rahul Gandhi:भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के ठोस सबूत हैं, तो उसे अदालत का रुख करना चाहिए।

CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से राहुल ने क्यों किया किनारा , यहां जानें इनसाइड स्टोरी

CJP Protest:दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की बात सामने आई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ाने और उत्तर प्रदेश व हरियाणा से लगने वाली सीमाओं पर सघन जांच किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस को आशंका है कि यदि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़े या हिंसा हुई, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति

'अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात...', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी पर बरसे खरगे; कल CJI सूर्यकांत से करेंगे मुलाकात

Kharge CJI meeting: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करके 'वोट चोरी' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि वह और राहुल गांधी सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast