Search KhabarFast

Press ESC to close

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

आईसीसी बोर्ड ने खेल की स्थिति में संशोधन को मंजूरी देते हुए फैसला किया है कि अब हेड कोच या उनके प्रतिनिधि ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों से राय-विचार कर सकते हैं।

टी20 में ब्रेक का टाइम हुआ तय

आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दोनों पारियों के बीच 15 मिनट का ब्रेक लागू करने को मंजूरी दी है। इस कदम का उद्देश्य मैच संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाना खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का समय देना और प्रसारण संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समायोजित करना माना जा रहा है। बैठक के दौरान आईसीसी ने मैच अधिकारियों को हॉक-आई तकनीक के डेटा तक पहुंच को हरी झंडी दे दी है। अब अगर किसी गेंदबाज के एक्शन को लेकर संदेह होगा, तो मैच अधिकारी जांच के लिए हॉक-आई से प्राप्त तकनीकी आंकड़ों का उपयोग कर सकते हैं।  

Also read: इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जेमिमा और यास्तिका ने दिलाई शानदार शुरुआत

टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल के प्रयोग का ट्रायल

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल के प्रयोग के ट्रायल के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह प्रयोग उन परिस्थितियों में किया जाएगा, जहां रोशनी के कारण खेल बाधित होने की आशंका हो। हालांकि, पिंक बॉल से खेलने के लिए दोनों टीमों की सहमति अनिवार्य होगी। आईसीसी का मानना है कि इस कदम से खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की घटनाओं को कम किया जा सकेगा और अधिक ओवरों का खेल संभव हो सकेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती की बड़ी छलांग, बुमराह-अर्शदीप की रैंकिंग में भी सुधार

ICC T20 Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कई भारतीय सितारों की रैंकिंग में उछाल आया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं।

IPL Auction:आईपीएल ऑक्शन को लेकर BCCI ने बनाया नया प्लान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव ?

IPL Auction: आईपीएल ऑक्शन आयोजित करने से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल ऑक्शन विदेश में कराने के बजाए भारत में कराने का फैसला किया है। यानी की मिनी ऑक्शन के लिए टीम मालिकों को विदेश जाने की जरूरत नहीं है। ये फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया है।

संजू सैमसन की तूफानी पारी से बढ़ी वैभव सूर्यवंशी की टेंशन, क्या तीसरे टी20 में भी मिलेगा मौका?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसके बाद आखिरी मुकाबले में भी वैभव के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast