Search KhabarFast

Press ESC to close

IPS Anurag Sujania Resigns: IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, 4 दिन पहले हुआ था तबादला

IPS Anurag Sujania Resigns: IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, 4 दिन पहले हुआ था तबादला

 

 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सागर जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक (SP) और आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार को अपना त्यागपत्र सौंपा है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि सागर से तबादला होने के महज चार दिन बाद ही उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ने का फैसला कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अनुराग सुजानिया ने 2 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में उनका सागर एसपी के पद से तबादला कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि, नई जिम्मेदारी संभालने के बजाय उन्होंने सेवा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

जहरीली शराब कांड के बाद सागर SP पद से हटाए गए थे अनुराग सुजानिया

आईपीएस अनुराग सुजानिया उस समय सुर्खियों में आए थे, जब सागर जिले के बांदा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया था। अवैध शराब के कारोबार और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई। इसी के तहत अनुराग सुजानिया को सागर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

तबादले के महज 4 दिन बाद दिया इस्तीफा

अनुराग सुजानिया के इस्तीफे को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सागर से तबादले के बाद उन्हें भोपाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन इसके चार दिन के भीतर ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया।

बताया गया है कि उन्होंने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे किसी अन्य वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

आईपीएस अधिकारी के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अब सबकी नजर मध्य प्रदेश सरकार के अगले कदम पर है। फिलहाल यह देखना होगा कि सरकार उनके त्यागपत्र को स्वीकार करती है या इस पर आगे कोई प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाई जाती है।

जहरीली शराब कांड के बाद हुए तबादले और फिर महज चार दिन में इस्तीफे के इस घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नई चर्चा छेड़ दी है।

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Paharganj Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में रविवार को एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं,

CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

छठ पूजा पर दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो अब सुबह 4:30 बजे से, जानिए पूरा शेड्यूल

Chhath Puja Metro Timing: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ी राहत दी है। DMRC ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 नवंबर को 'ऊषा अर्घ्य' के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast