Search KhabarFast

Press ESC to close

इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जेमिमा और यास्तिका ने दिलाई शानदार शुरुआत

इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जेमिमा और यास्तिका ने दिलाई शानदार शुरुआत

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 38 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की बड़ी साझेदारी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

इंग्लैंड की  शुरुआत रही खराब

यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं जेमिमा रॉड्रिग्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 69 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया। आखिर में दीप्ति शर्मा ने तेज रन जोड़कर भारत का स्कोर 20 ओवर में 188/7 तक पहुंचाया। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शुरुआती झटके देते हुए सोफिया डंकले और एलिस कैप्सी को आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम लगातार दबाव में नजर आई।

एमी जोन्स ने की टीम को संभालने की कोशिश

इंग्लैंड की ओर से एमी जोन्स ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। हीथर नाइट ने 21 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती दिखीं। भारतीय टीम की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने भी अहम विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 150/8 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 38 रन से जीत लिया। 

मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं यास्तिका भाटिया ने मैच के बाद अपनी ACL सर्जरी के कठिन दौर को याद करते हुए कहा कि रिहैब के दिन काफी मुश्किल थे, लेकिन परिवार, दोस्तों और टीम के सपोर्ट ने उन्हें मजबूत बनाए रखा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, श्रीनाथ-शमी के खास क्लब में हुए शामिल

Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। अर्शदीप न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में चार विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खास क्लब में जगह बना ली है।

IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli Record:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे मैच में कोहली ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह वनडे इतिहास में किसी एक बल्लेबाजी क्रम पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले सचिन की टीम इंडिया को सलाह, बल्लेबाजों को इन 3 बातों का रखना होगा ध्यान

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने की चुनौतियों को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को ठंडे मौसम, पिच पर घास और तेज हवाओं का फायदा मिलता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होता। सचिन ने बल्लेबाजों को धैर्य रखने, सही तकनीक अपनाने और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की सलाह दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast