Gold-Silver Price Today 05 November 2026: सोने-चांदी की दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 59 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, बुलियंस के अनुसार सोना 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4,800 रुपये की उछाल के साथ 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950 रुपये, 22 कैरेट का 1,31,050 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। MCX पर चांदी 155 रुपये बढ़कर 1,87,580 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसका भाव 9,000 रुपये उछलकर 1.93 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया। बुलियंस के अनुसार चांदी 1,86,610 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2 लाख रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,073.90 डॉलर और चांदी 52.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
जानें देश के प्रमुख शहरों का हाल
दिल्ली
24 कैरेट सोना - ₹142950 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹131050 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹107250 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,00,000 प्रति किलो
मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹142800 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹130900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,00,000 प्रति किलो
कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹142800 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹130900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,00,000 प्रति किलो
चेन्नई
24 कैरेट सोना - ₹142910 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹131000 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹107350 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,00,000 प्रति किलो
आपको बता दें कि सोने के आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि बताई गई कीमतों के अलावा मेकिंग चार्ज, डिजाइन वेस्टेज और 3 फीसदी जीएसटी भी देना होता है। ऐसे में ज्वेलरी की अंतिम कीमत अलग हो सकती है