Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड में फिर दहशत! आयुष्मान खुराना से मांगे करोड़ों रुपये, लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

बॉलीवुड में फिर दहशत! आयुष्मान खुराना से मांगे करोड़ों रुपये, लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

Ayushmann Khurrana Threat News:बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है। इसमें एक शख्स ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में गैंग से जुड़ा है या नहीं।

पुलिस कर रही आवाज की जांच

मुंबई पुलिस धमकी भरे ऑडियो की सत्यता का पता लगाने में जुटी है। जांचकर्ताओं ने ऑडियो में मौजूद आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में उपलब्ध संबंधित व्यक्ति के पुराने वॉयस सैंपल से करना शुरू किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स वास्तव में वही व्यक्ति है या किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल करके अभिनेता को डराने की कोशिश की है।फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और धमकी की असलियत सामने आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

तुषार कपूर को भी मिला था धमकी भरा ऑडियो

आयुष्मान खुराना से पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। इसमें एक शख्स ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, शुरुआती जांच में ऑडियो में मौजूद आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के वॉयस सैंपल से नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस धमकी के फर्जी होने की आशंका जताई थी।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी चिंता

दरअसल, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद बॉलीवुड से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे। पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को मिले धमकी भरे संदेशों ने फिल्म इंडस्ट्री की चिंता और बढ़ा दी है।    

Also read: गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SD Pay ऐप के नाम पर 1211 करोड़ का लगाया चूना, 6.52 लाख लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी;12 आरोपी अरेस्ट

Fraud On SD Pay App:गुजरात की अमरेली पुलिस ने डिजिटल निवेश के नाम पर चलाए जा रहे 1211 करोड़ रुपए के बड़े घोटाला का खुलासा किया है। आरोप है कि ठगों 'SD Pay'नाम से एक डिजिटल वॉलेट ऐप बनाकर देशभर में लोगों को अपना शिकार बनाया।

Whatsapp पर दिवाली बोनस के नाम से आ रहे मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही हो सकता है नुकसान

Stay Alert From Cyber Attack:दिवाली का त्योहार आने वाला है और लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। साथ ही दिवाली की एडवांस में शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान दिवाली बोनस के नाम नया स्कैम हो रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast