Diwali Mehndi Designs: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों से लेकर बाजारों तक रौनक दिखाई देने लगी है। रविवार यानी 8 नवंबर का दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इससे पहले लोग घरों की सजावट, साफ-सफाई और खरीदारी में जुटे हुए हैं। नए कपड़ों से लेकर रंग-बिरंगी लाइट्स तक, हर कोई इस खास दिन को यादगार बनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, दिवाली पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने पहनावे और मेकअप के साथ-साथ हाथों की सजावट पर भी खास ध्यान देती हैं।
भारतीय परंपरा में मेहंदी को शुभता और खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि त्योहारों के मौके पर महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी की खास जगह होती है। अगर आप भी इस दिवाली अपने हाथों को आकर्षक और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो इस बार कुछ नए और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स आजमा सकती हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं दिवाली स्पेशल मेहंदी के ऐसे शानदार डिजाइन, जो आपके त्योहार के लुक में चार चांद लगा देंगे।
आइए एक नजर डालते हैं
हाथों की हथेली सजाने वाले मेहंदी डिजाइन

2.

3.


अगर आप हाथों पर हल्की-फुल्की और सादगी भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो मिनिमल डिजाइन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये डिजाइन कम जगह में बेहद खूबसूरत लुक देते हैं और इन्हें लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। सिंपल होने के बावजूद इनका अंदाज काफी आकर्षक होता है और आजकल ये काफी ट्रेंड में भी हैं।