Search KhabarFast

Press ESC to close

Sapna Choudhary Jale 2: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें वीडियो

Sapna Choudhary Jale 2: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें वीडियो

 

 

 

Sapna Choudhary Jale 2 Song: हरियाणवी डांस और म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना चौधरी का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो जाते हैं। सपना चौधरी का ऐसा ही एक चर्चित गाना 'जले 2 (Jale 2)' इन दिनों भी खूब पसंद किया जा रहा है। साल 2023 में रिलीज हुए इस गाने ने YouTube पर 592 मिलियन यानी 59.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस गाने में सपना चौधरी के साथ अमन जाजी और साहिल संधू नजर आए हैं, जबकि शिवा ने अपनी आवाज से इसे खास बनाया है। गाने की देसी धुन, शानदार म्यूजिक और सपना के अंदाज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

Jale 2 Song: YouTube पर 59 करोड़ से ज्यादा व्यूज

सपना चौधरी के 'जले 2' गाने को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही। YouTube पर इस गाने को 59.20 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

हरियाणवी संगीत पसंद करने वाले लोगों के बीच यह गाना काफी लोकप्रिय है। सपना चौधरी के डांस और गाने के देसी अंदाज ने इसे खास पहचान दिलाई है। हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी सपना के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है।

Also read: Tabu 90s Song: 90 के दशक का वो सुपरहिट गाना, 24 साल की तब्बू ने लूटी थी महफिल, नुसरत फतेह अली खान से है खास कनेक्शन

सपना चौधरी के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

'जले 2' में सपना चौधरी का देसी अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आई। गाने के बोल और म्यूजिक भी इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह बने।

इस गाने के कुछ चर्चित बोल हैं:

'मैं तन्ने सूं प्यारी, तू प्यारा मेरा,
मैं तेरी गिरी, तू छुआरा मेरा...'

यही वजह है कि रिलीज के लंबे समय बाद भी यह गाना हरियाणवी म्यूजिक प्रेमियों की पसंद बना हुआ है।

सपना चौधरी की लोकप्रियता का नहीं कोई मुकाबला

सपना चौधरी ने हरियाणवी रागनी और स्टेज शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार डांस परफॉर्मेंस के दम पर देशभर में पहचान बनाई।

Also read: 90s Romantic Hits Song: कुँवारे में प्यार किया है तो ज़रूर सुनिए ये गाना, 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना आज भी है खास

उनका गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' आज भी काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा सपना चौधरी टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता देशभर में और बढ़ गई।

सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी मनोरंजन जगत में भी काम कर चुकी हैं। उनके पुराने गाने भी आज सोशल मीडिया और YouTube पर दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं।

 

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर प्रॉपर्टी विवाद! भाई की पत्नी ने जया बच्चन पर उठाए सवाल

Jalsa Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित मशहूर बंगले 'जलसा' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने बंगले के मालिकाना हक को लेकर सवाल उठा दिए हैं। रमोला ने पिछले 7 महीनों में रजिस्ट्रार ऑफिस में कई बार शिकायत की है।

बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

Big Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस बार निशाने पर रहीं कनिका मान, लव गिल और स्काउट। एपिसोड की शुरुआत कनिका मान से हुई। कनिका की काज़ी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस पर सलमान ने सवाल उठाए। मामला तब शुरू हुआ जब स्काउट ने 'कैरेक्टर ढीला है' गाते हुए लव के कैरेक्टर पर कमेंट किया।

'कजिन हसबैंड' वाले जोक पर असहज हुईं हुमा कुरैशी, एक बार फिर विवादों में समय रैना का IGL 2

Indias Got Latent 2 Controversy: कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है। इन दिनों समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है। इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पहुंचीं, उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए। एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast