Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli Record:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे मैच में कोहली ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह वनडे इतिहास में किसी एक बल्लेबाजी क्रम पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले विराट कोहली को इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी में 12 रन पूरे किए, उन्होंने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक 13 हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं।

रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12,662 रन बनाए थे। इस सूची में श्रीलंका के कुमार संगकारा 9,747 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह कोहली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से भी काफी आगे निकलकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

नंबर-3 पर कोहली का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली लंबे समय से भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते आ रहे हैं। इस पोजीशन पर उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता, बड़े लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता और दबाव में रन बनाने का अंदाज उन्हें दुनिया के बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में शामिल करता है। कोहली का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया के महानतम वनडे बल्लेबाजों में क्यों गिना जाता है।
 

Also read: IND vs NZ: जीत के लिए भारत को करना होगा बड़ा कमाल, ऑकलैंड में ऐसा है पुराना रिकॉर्ड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान को हराने के बाद सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया फोन, बोले- एक घंटे तक करता रहा 'सीता-राम' का जाप

Virendra Shewag Calls Aryavir:भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता से फोन पर बात की।

न्यूजीलैंड में फेल हुए रोहित शर्मा, अब विश्व कप पर मंडराया खतरा! सामने आए 4 बड़े सवाल

Rohit Sharma Fail New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की, लेकिन रोहित के लिए यह दौरा बेहद कठिन रहा। वह 4 पारियों में सिर्फ 30 रन ही बना सके और उनका औसत सिर्फ 7.50 का रहा। कीवी पिचों पर पेसरों के सामने वह सीम, स्विंग और गति के सामने पूरी तरह असहज दिखाई दिए। चौथे वनडे में मैट हेनरी ने उन्हें पहली ही गेंद पर चौंका दिया। मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान कि यह पिच बैटिंग के लिए मुश्किल नहीं थी, उसने भी बहुत कुछ कह दिया।

तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल! 3-1 से सीरीज जीतकर चमके ये 3 हीरो

India Beat New Zealand : माउंट माउंगानुई में भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे मैच में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। पांचवें वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत की ओर से सभी तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उन्हीं के घर पर करारी शिकस्त दी।भारत ने न्यूजीलैंड को 210 रन का टारगेट दिया था, जिसके बाद कीवी टीम 187 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast