Search KhabarFast

Press ESC to close

SD Pay ऐप के नाम पर 1211 करोड़ का लगाया चूना, 6.52 लाख लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी;12 आरोपी अरेस्ट

SD Pay ऐप के नाम पर 1211 करोड़ का लगाया चूना, 6.52 लाख लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी;12 आरोपी अरेस्ट

Fraud On SD Pay App:गुजरात की अमरेली पुलिस ने डिजिटल निवेश के नाम पर चलाए जा रहे 1211 करोड़ रुपए के बड़े घोटाला का खुलासा किया है। आरोप है कि ठगों 'SD Pay'नाम से एक डिजिटल वॉलेट ऐप बनाकर देशभर में लोगों को अपना शिकार बनाया।

ऐप के जरिए मल्टी-लेवल मार्केटिंग का नेटवर्क तैयार किया गया और हर महीने 9 फीसदी कैशबैक देन का प्रलोभन दिया। पुलिस ने लगभग 2 महीने तक छानबीन करने के बाद उजागर हुआ कि देशभर के 6.52 लाख से ज्यादा लोग इस कथित साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं। अब तक 12 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा  

अमरेली पुलिस ने शुरुआत में अंदाजा लगाया था कि यह घोटाला 635 करोड़ रुपए का है और पीड़ितों की संख्या करीब 3.15 लाख आंकी गई थी। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की जिसके बाद आरोपियो की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे पासवर्ड तोड़कर पुलिस को महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा मिला। इसके विश्लेषण के बाद घोटाला पहले से कही ज्यादा बड़ा निकला। पुलिस के अनुसार 6.52 लाख लोगों को शिकार बनाया गया और 1211 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई।  

कैसे किया गया धोखा

बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क में नए निवेशकों से आने वाली रकम के जरिए पुराने निवेशकों को भुगतान किए जाने का आरोप है। शुरुआत में लोगों को रिटर्न और रेफरल कैशबक मिलता रहा। जिससे लोगों का ऐप पर भरोसा बढ़ता गया। लोग बड़ी संख्या में ऐप के साथ जुड़ते चले गए। हालांकि, कुछ दिन बाद ऐप से पैसा निकालने की सुविधा बंद कर दी। पुलिस को शक है कि निवेशकों की रकम शेल कंपनियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। अब जांच एजेंसियां इन खातों के जरिए किए गए वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ रही है।  
 

Also read: गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में फिर गरजीं गोलियां, द्वारका में एनकाउंटर के बाद हाशिम बाबा गैंग का शूटर दबोचा, पैर में लगी गोली

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर हाशिम बाबा के कथित शूटर शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस कार्रवाई में शिवम के पैर में गोली लगी है।

Whatsapp पर दिवाली बोनस के नाम से आ रहे मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही हो सकता है नुकसान

Stay Alert From Cyber Attack:दिवाली का त्योहार आने वाला है और लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। साथ ही दिवाली की एडवांस में शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान दिवाली बोनस के नाम नया स्कैम हो रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast