Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में फिर गरजीं गोलियां, द्वारका में एनकाउंटर के बाद हाशिम बाबा गैंग का शूटर दबोचा, पैर में लगी गोली

Delhi News: दिल्ली में फिर गरजीं गोलियां, द्वारका में एनकाउंटर के बाद हाशिम बाबा गैंग का शूटर दबोचा, पैर में लगी गोली

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर हाशिम बाबा के कथित शूटर शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस कार्रवाई में शिवम के पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब आरोपी शिवम को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान करीब सात राउंड गोलियां चलने की सूचना है। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

दो लोगों की हत्या के मामले में था वांछित

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, शिवम डाबड़ी थाना क्षेत्र में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में वांछित था। इस हत्याकांड में मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

हाशिम बाबा गैंग के नेटवर्क की जांच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हाशिम बाबा गैंग में शिवम की क्या भूमिका थी और वह किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों और उसके नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अनंत सिंह को बड़ा झटका!, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, अब करना ही होगा सरेंडर

Bihar News: पहले पार्टी से निकाला, एमएलसी चुनाव में समर्थित उम्मीदवार भी हारे और अब दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह पर संकट के बादल छटे नहीं हैं। बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनत सिंह की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया हैं। साथ मोकामा विधायक को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का भी निर्देश दिया हैं।

Delhi News: दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश लेकर फरार हुए 4 बदमाश

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में चार हथियारबंद बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारी को डराया और अलमारी में रखी नकदी बैग में भरकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast