Search KhabarFast

Press ESC to close

Whatsapp पर दिवाली बोनस के नाम से आ रहे मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही हो सकता है नुकसान

Whatsapp पर दिवाली बोनस के नाम से आ रहे मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही हो सकता है नुकसान

Stay Alert From Cyber Attack:दिवाली का त्योहार आने वाला है और लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। साथ ही दिवाली की एडवांस में शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान दिवाली बोनस के नाम नया स्कैम हो रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए।

Whatsaap पर भेजे जा रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी की तरफ से दिवाली के मौके पर लोगों को 8000 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को एक लिंक भेजा जा रहा है। मैसेज में कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक अपने अपनी जानकारी भरें और 8000 का बोनस पाए।

PIB ने बताया फर्जी मैसेज    

वहीं, PIB यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। सरकार की तरफ से ऐसे किसी दिवाली बोनस का ऐलान नहीं किया गया है। यानी अगर आपको भी यह मैसेज मिलता है, तो इसे सच समझने की गलती ना करें।

कैसे होती है इस कमी में ठगी

इस तरह के स्कैम में ठग लोगों को पैसे देने का लालच लेते हैं। इसके बाद Whatsaap पर एक लिंक भेजते हैं। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं। आपके सामने एक वेबसाइट खुल सकती है। जिसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी डिटेल मांगी जा सकती है।

स्कैम से कैसे बचे

अगर आपके Whatsapp पर भी 8000 रुपए बोनस वाला मैसेज आता है, तो उस पर दिए गए लिंक पर क्लिक ना करे। किसी को भी अपना OTP,UPI PIN या बैंक की जानकारी दें। सरकारी योजनाओं की जानकारीी हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही चेक करें। इसके अलावा अगर आपके साथ ठगी हो जाती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल पर शिकायत करें। वहीं, Cycbercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।     

Also read: Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज कौशिक भी ICE की हिरासत में 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अनंत सिंह को बड़ा झटका!, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, अब करना ही होगा सरेंडर

Bihar News: पहले पार्टी से निकाला, एमएलसी चुनाव में समर्थित उम्मीदवार भी हारे और अब दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह पर संकट के बादल छटे नहीं हैं। बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनत सिंह की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया हैं। साथ मोकामा विधायक को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का भी निर्देश दिया हैं।

Delhi News: दिल्ली में फिर गरजीं गोलियां, द्वारका में एनकाउंटर के बाद हाशिम बाबा गैंग का शूटर दबोचा, पैर में लगी गोली

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर हाशिम बाबा के कथित शूटर शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस कार्रवाई में शिवम के पैर में गोली लगी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast