
Eye Health: आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल का असर न सिर्फ सेहत पर बल्कि स्किन पर भी पड़ता है। जिससे डार्क सर्कल्स से लेकर पीठ-कमर में दर्द की समस्या भी हो सकती है। लोग घंटों ऑफिस में बैठ काम करते है। रातभर फोन चलाते रहते हैं और देर से सोते हैं। जिसकी वजह से उनकी नींद सही से पूरी नहीं हो पाती है। इससे आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते है। जिन्हें डार्क सर्कल्स कहा जाता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी ये समस्या हो सकती है।
डार्क सर्कल्स के कारण स्किन डल नजर आने लगती है। इससे निपटने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही पर्याप्त नींद न लेना और स्ट्रेस को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसी के साथ ही कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने और स्ट्रेस से भी राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
आई प्रेसिंग एक्सरसाइज
आई प्रेसिंग एक्सरसाइज आंखों के आस-पास के स्ट्रेस को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। ये लंबे समय तक पढ़ने या स्क्रीन पर समय बिताने के बाद आंखों को आराम देने के लिए फायदेमंद होती है। इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों को बंद करें। इसके बाद अपनी सभी या फिर तर्जनी उंगलियों से पलकों पर दबाव डाले। ऐसे लगभग 10 सेकंड तक करें. धीरे-धीरे उंगलियों को आंखों से हटाएं। फिर आंखों और पलकें झपकाईं साथ ही कुछ सेकंड बाद इस एक्सरसाइज को फिर से दोहराएं। बस ध्यान रखें की ज्यादा दबाव न डालें।
विंकिंग एक्सरसाइज
विंकिंग एक्सरसाइज आंखों के आस-पास की मांसपेशियों को टोन करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके साथ ही स्किन का ढीलापन कम करने में मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आरामदायक स्थिति में बैठें और अपनी बाईं आंख बंद करें और दाईं आंख को खुला रखें। इसके बाद खुली हई आंख से सामान दीवार को देखें। इसके बाद इस स्थिति में 10 से 15 मिनट तक रहे। उसके बाद दोनों आंखें खोल लें। अब दाईं आंख को बंद करें और बाईं आंख को खुला रखकर दोबारा इस एक्सरसाइज को दोहराएं। इसे आप 6 से 8 बार दोहरा सकते हैं।
त्राटक योग
त्राटक योग मन को शांत करने के साथ ही आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आसन में एक किसी एक वस्तु या बिंदु पर अपनी ध्यान केंद्रित करना होता है। इस आसन को करने के लिए किसी कमरे में सामने दिवार पर एक पेपर में रेड पेन से गोल बनाकर चिपकाएं। इसके बाद योगा मैट बिछाएं और सीधी बैठे ध्यान मुद्रा में आंखों को बंद करें। लेकिन उस पेपर को अपनी आंखों के सामने रखें। इसके बाद आंखों को खोलें और अब इस पेपर के रेड सर्कल पर अपना ध्यान केंद्रित करें। फिर अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। बिना पलके झपकाए इस पेपर को देखने की कोशिश करें। फिर जब आंखों से पानी निकलने लगे तब आंखों को बंद कर लें। दोनों हथेलियों को मसलकर आंखों पर लगाएं। धीरे-धीरे आंखें खोलें। इस प्रक्रिया 3 से 4 बार दोहराएं।
Leave a comment