Search KhabarFast

Press ESC to close

शाहरुख को नहीं जानती विदेशी मीडिया! पूछा नाम तो, फैंस ने जताई नाराजगी

शाहरुख को नहीं जानती विदेशी मीडिया! पूछा नाम तो, फैंस ने जताई नाराजगी

Met Gala2025: काफी सारे अन्य बॉलीवुड स्टार के साथ शाहरुख खान ने भी इस साल अपना मेट गाला डेब्यू किया । इवेंट में वो सब्यसाची की ड्रेस पहने नज़र आए , पर इस बीच उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनके फैंस को नाराज कर दिया हैं। 
 
बॉलीवुड के किंग खान इस बार पहली बार मेट गाला पहुंचे। इस दौरान शाहरुख भारत के प्रसिद्ध डिजाइनर सब्यासाची के ब्लेक कलर के आउटफिट में नजर आए और वो बेहद शानदार लग रहें थे। सब्यसाची ने शाहरुख को ये लुक उनके फैन बेस को देखते हुए दिया। बता दें शाहरुख का ये लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा हैं , और वो अपने फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं । लेकिन इस बीच मेट गाला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख मेट गाला में मौजूद विदेशी मीडिया से बात कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान मीडिया को अपना परिचय देते हैं। और बताते हैं कि ‘मैं शाहरुख खान हूं’।
 
शाहरुख को देना पड़ा परिचय तो नाराज हुए फैंस
हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें नजर आता हैं कि शाहरुख खान मीडिया को अपना नाम बता रहे हैं। दरअसल, मेट गाला में मौजूद मीडिया में से एक ने  शाहरुख से उनका नाम पूछा तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं शाहरुख खान हूं’। शाहरुख ने तो बड़े ही प्यार से मुस्कुराहट के साथ अपना नाम बता दिया। लेकिन शाहरुख के फैंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो विदेशी मीडिया से नाराज हो गए। अब शाहरुख के फैंस जमकर सोशल मीडिया पर विदेशी मीडिया को ट्रोल कर रहें हैं । 
 
वायरल  वीडियो पर फैंस रिस्पॉस 
वीडियो वायरल होते ही शाहरुख के फैंस विदेशी मीडिया पर हमलावर हो गए और उन्हें पूरे सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया । फैंस ने लिखा घर जा कर गुगल करो तो पता चलेगा कि शाहरुख खान कौन हैं । वहीं एक यूजर ने लिखा कि “अगर आप मेट गाला कवर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यहां कौन-कौन आ रहा है। कई यूजर ऐसे भी हैं जो शाहरुख पर प्यार लुटाते हुए विदेशी मीडिया  पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
 
शाहरुख को नहीं पता था क्या है मेट गाला 
 मेट गाला में जब रिपोर्टर ने शाहरुख से सवाल किया कि क्या आपने कभी इस इवेंट के बारे में सुना है या आपने कभी इसके बारे पता नहीं किया? इस पर शाहरुख ने स्वीकार किया कि ईमानदारी से कहूं, तो नहीं। लेकिन अब मुझे पता चला, तो पिछले 20 दिनों में, मुझे समझ में आया कि यह क्या था और एक एक्टर होने के नाते, मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प था बिना किसी क्रोध के, लेकिन कला के प्रति जुनून के साथ चीजों को बदलने का संकल्प, तो हां, ये अद्भुत हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ हरियाणा में भी टैक्स फ्री, CM सैनी ने की जमकर तारीफ; बोले - दमदार कहानी...

कंगना रनौत की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले इसे दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित किया गया था और अब हरियाणा सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और इसकी कहानी को दमदार बताया।

टीवी जगत में शोक की लहर, 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने 30 की उम्र में किया सुसाइड

टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से जुड़ी अभिनेत्री संचिता उगले के सुसाइड की खबर से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 30 वर्ष की उम्र में उनके अचानक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Rashmika-Vijay ने निभाया अपना वादा, 180 बच्चों के बनें मसीहा; स्कॉलरशिप देकर दी सपनों को नई उड़ान

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक बार फिर अपनी नेक पहल से लोगों का दिल जीत लिया है। दोनों सितारों ने अपना वादा पूरा करते हुए 180 छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की शिक्षा में सहयोग करना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast