Search KhabarFast

Press ESC to close

Rashmika-Vijay ने निभाया अपना वादा, 180 बच्चों के बनें मसीहा; स्कॉलरशिप देकर दी सपनों को नई उड़ान

Rashmika-Vijay ने निभाया अपना वादा, 180 बच्चों के बनें मसीहा;  स्कॉलरशिप देकर दी सपनों को नई उड़ान

Rashmika-Vijay Scholarship Foundation: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और उनकी वाइफ और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग और काम से सबके दिलों में एक खास जगह बनाई हुई हैं। साउथ की ये सुपरहिट जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी फेमस हैं। दोनों की शादी भी चारों तरफ चर्चा का विषय बनी। उस दौरान उन्होंने एक वादा किया था, जो उन्होंने पूरा कर दिखाया है। दरअसल, दोनों ने तेलंगाना के अपने पैतृक गांव थुम्मनपेट में 180 सरकारी स्कूल के छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की। यह पहल दंपति की देवरकोंडा फाउंडेशन के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

विजय देवरकोंडा का पोस्ट

बता दें, बीते दिन विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह रश्मिका के साथ थुम्मनपेटा जा रहे हैं। उन्होंने लिखा 'हम थुम्मनपेट जा रहे हैं, वह छोटा सा गांव जहां मेरे पिता का जन्म हुआ। फरवरी में रश्मिका और मैंने अपने एक छोटे से सपने की शुरुआत की घोषणा की थी। हम तेलंगाना के अचंपेट मंडल के 9वीं और 10वीं कक्षा के सभी मेहनती छात्रों को सम्मानित करेंगे। यहां उन 180 बच्चों की सूची है जिन्होंने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।'

शादी के बाद शुरू की गई पहल

दरअसल, यह स्कॉलरशिप कार्यक्रम फरवरी 2026 में विजय-रश्मिका की शादी के बाद घोषित किया गया था। उन्होंने अचंपेट मंडल के करीब 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सालाना सहायता देने का वादा किया था। इस स्कॉलरशिप के तहत पहले चरण में 180 छात्रों को चयनित किया गया। जिसे आने वाले समय में पूरे तेलंगाना में विस्तार दिया जाएगा।

इस स्कॉलरशिप का मकसद बच्चे को सपनों की उड़ान भरने में सक्षम बनाता है। इससे उनकी पढ़ाई की आर्थिक तौर पर काफी मदद मिलेगी। क्योंकि पैसों की तंगी की वजह से बच्चों को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पढ़ती है। लेकिन इस स्कॉलरशिप की मदद से अब छात्र अपना सपना पूरा कर सकेंगे। Also read: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ हरियाणा में भी टैक्स फ्री, CM सैनी ने की जमकर तारीफ; बोले - दमदार कहानी...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast