
नई दिल्ली: देश में आए दिन लड़कियों के साथ क्राइम की खबरें सामने आती है। लड़कियों के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे में सरकार लड़के-लड़कियों को हर प्रयास तक अपडेट करने की कोशिश करती है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार कई प्रयास कर रही है। वहीं योगी सरकार ने लड़कियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था के आदेश दिया है। ये काम सरकार ने कौशल विकास मिशन को सौंपा गया है।
बता दें, सरकार ने शनिवार को लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें सर्वप्रथम राज्य के कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था दी जाएंगी। इसके बारे में सरकारी बालिका विद्यालयों को अपने 100 प्रतिशत छात्रों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी में है। आदेश में आगे कहा गया कि जिला विद्यालय निरीक्षकों, प्राचार्यों, डीपीएमयू और कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक, जिला बुनियादी शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से सामुदायिक स्तर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के लिए माता-पिता के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इंटरेस्ट के हिसाब के दिया जाएगा प्रशिक्षण
सरकार की विज्ञप्ति के अनसार कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों के कोशल विकास की योजना की शुरुआत और लाभों के लिए तैयार किया जाए। विज्ञप्ति में आगे सलाह दी गई है कि प्री-काउंसलिंग के दौरान लड़कियों को उनकी रुचि के आधार पर ट्रेड सौंपा जाना चाहिए, जिसमें प्रेरणा पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होना चाहिए।
जिसमें प्रेरणा पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होना चाहिए
इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संस्थान में नामांकित सभी छात्राएं प्रशिक्षण सत्र में पूर्ण रूप से भाग लें। इस निर्देश के साथ एक चेतावनी भी जारी की गई है कि भौतिक सत्यापन या औचक निरीक्षण के दौरान अलग परिस्थिति पाए जाने पर बालिका शिक्षा के लिए जिला समन्वयक और वार्डन को कठोर अनुशासनात्मक सजा का सामना करना पड़ेगा। वहीं कौशल विकास मिशन के सहायक निदेशक राजीव यादव ने कहा कि अभी केवल 54 कस्तूरबा बालिका विद्यालयों इसकी अधिसूचना जारी की गई हैं। ऐसे में इन संस्थानों में प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होगा। इसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Leave a comment