
Eating Almonds Daily: अच्छी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोग योगा, एक्सरसाइज करते है। तरह-तरह की दवाइयों का सेवन भी करते है। लेकिन शरीर पर ध्यान देने के साथ स्किन की केयर करना भी जरूरी है। बढ़ता तनाव, प्रदूषण, धूल-मिट्टी, सूरज की हानिकारक किरणें और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की वतह से हमारी स्किन का ग्लो कही खो जाता है। स्किन रूखी,बेजान-सी हो जाती है। जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में बादाम अच्छी स्किन और सेहत की तंदुरुस्ती के लिए जाना जाता है।
बादाम एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसका सेवन सेहत से लेकर स्किन तक पर असरदार है। बादाम में फाइबर, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसलिए इसे खाने से हम कई बीमारियों से बच सकते है। बादाम खाने से हमें एनर्जी भी मिलती है, जिससे दिन की बेहतर शुरुआत करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल होता है
बादाम में ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है। जिसके साथ इसमें फाइबर भी होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। शुगर कंट्रोल करने के लिए बादाम को हमेशा सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है।
वजन कंट्रोल होता है
बादाम खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर होता है, जिससे पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है। इसमें मौजूद कैलोरी से एनर्जी भी मिलती है, जिससे थका हुआ महसूस नहीं होता।
हार्ट डिजीज से बचाता है बादाम
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके साथ ही आर्टरीज को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज को ब्लॉक कर देता है, जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
पाचन के लिए फायदेमंद है बादाम
बादाम में मौजूद फाइबर पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर खाने को आंत से आसानी से पास करने में मदद करता है। इसलिए इसे खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती।
स्किन के लिए फायदेमंद
बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई पाया जाता है। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से फ्री-रेडिकल डैमेज कम होते है। साथ ही, विटामिन-ई स्किन का मॉइस्चर रिटेन करने में मदद करता है।
इसी के साथ बादाम का इस्तेमाल अगर उसका पैक बनाकर किया जाए तो स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। बादाम का पैक स्किन को ग्लोइंग और जवान बनाता है।
वहीं, अगर रोजाना स्नैक्स के तौर पर बादाम का सेवन किया जाए तो मीनोपॉज पार कर चुकी महिलाओं (वो महिलाएं जिन्हें पीरियड्स आना बंद हो चुका है) में झुर्रियों की चौड़ाई और उनकी गहनता कम होती है।
Leave a comment