Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News:सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद फरार था हरिराम, पुलिस ने भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

Delhi News:सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद फरार था हरिराम, पुलिस ने भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इमारत के कथित मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है, जहां उससे हादसे को लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना के बाद से ही हरिराम गुप्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने उसके पालम विहार स्थित घर पर छापा मारा था, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को आशंका थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है। पुलिस ने उसके करीबी लोगों और सहयोगियों से पूछताछ के साथ उनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी। दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में कई स्थानों पर तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद आखिरकार आरोपी को भिवाड़ी से पकड़ लिया गया।

5 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

आपको बता दें कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित किया है। बता दें, सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अबतक सात लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 12 लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, राहत-बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MLA Allowance:इर राज्यों के विधायकों की होने वाली है मौज, वाहन भत्ता 25 से 75 हजार रुपए करने का रखा गया प्रस्ताव

MLA Vehichel Allowance: तमिलनाडु के विधायकों की सुविधाएं बढ़ने वाली है। विधानसभा में पेश किए गए बिल में वाहन भत्ता 25 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही विधायकों को वाहन की सुविधा देने की बात कही गई है।

Delhi News: सत्य निकेतन त्रासदी पर CM रेखा गुप्ता की सख्त कार्रवाई, MCD के 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Satya Niketan Tragedy: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast