Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर दामाद ने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। फतेहपुर के ओंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद से परेशान पवन कुमार ने ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया था।
पत्नी से चार साल पुराने विवाद और बच्चों से बात न हो पाने से परेशान पवन अपने ससुराल आया था। रात में उसने सो रहे साले के तीन बेटों, छोटे साले और उसकी पत्नी पर हथियार से वार कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आत्मरक्षा कर पवन को घेर और मारपीट के कारण उसकी मौत हो गई।
पवन के पिता ने क्या कहा
वारदात को लेकर मृतक पवन के पिता राम सजीवन का बयान सामने आया है। पिता ने कहा कि घटना वाले दिन शाम चार बजे के करीब पवन घर से निकला था और रात आठ बजे वापस आया। वह सिर्फ 15 मिनट घर पर रुका लेकिन, घबराया हुआ था। पिता के अनुसार चार साल पहले विवाद के बाद पत्नी-बच्चों को लेकर गुजरात चली गई थी। पत्नी और ससुराल वाले पवन की बच्चों से बात नहीं कराते थे। जिससे वह बेहद परेशान रहता था।
लड़की देखने के बहाने साले को ले गया
बताया जा रहा है कि बुधवार को लगभग पांच बजे पवन अपने सालवे राजू को बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने साथ ले गया। कुछ घंटे बाद वह अकेले लौटा और पूछने पर कहा कि राजू गांव में है। इसके बाद पवन ने ससुराल में खाना खाया और सो गया। रात लगभग दो बजे उसने सो रहे गोरे, प्रदीप और खाटू उर्फ राजकरन पर तलवार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाए आए छोटे साले राजेश और उनकी पत्नी बुद्धा पर भी उसने हमला कर दिया।
Also read: महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े को बर्तन में पकाया, आधा शव ट्रेन में बरामद; आरोपी गिरफ्तार