Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: मयूर विहार फेज 3 में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मौके पर चश्मदीद भी मौजूद; पुलिस जांच जारी

Delhi News: मयूर विहार फेज 3 में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मौके पर चश्मदीद भी मौजूद; पुलिस जांच जारी

Delhi Crime: दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 से एक बड़ी खबर सामने आई है। इलाके में आज रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तो वही, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। यह घटना न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। 

Also read: Delhi Crime: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ये घटना आज रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हालांकि मृतक की पहचान और मौत के कारण के बारे में और जानकारी का इंतजार है। लेकिन घटनास्थल पर नंदलाल यादव नाम का एक सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। जिसने बताया कि मौके पर दो हमलावर मौजूद थे। उनके और मृतक के बीच किसी बात को लेरक विवाद हो रहा था और वे लोग मृतक को लाठी-डंडे से पीट रहे थे और इसी वजह से उसकी मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड ने आगे बताया कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन आरोपियों ने उसे धमकाया। उसने कहा 'मैंने सुबह 4 बजे कुछ लोगों को देखा था... वे लोग मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। वे दो लोग थे।' फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भूतों वाली गली के पास स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र ध्रुव पर 5 से 6 लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ध्रुव को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Uttar Pradesh News:फतेहपुर में तार-तार हुआ रिश्ता!दामाद ने ससुराल के 5 लोगों पर किया तलवार से किया हमला

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर दामाद ने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। फतेहपुर के ओंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद से परेशान पवन कुमार ने ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast