Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भूतों वाली गली के पास स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र ध्रुव पर 5 से 6 लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ध्रुव को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ध्रुव नौवीं कक्षा का छात्र था और घटना के समय स्कूल जा रहा था। इसी दौरान कुछ लड़के एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे थे। ध्रुव ने इसका विरोध करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर 5 से 6 लड़कों ने ध्रुव पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ध्रुव के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े सभी जानकारी सामने आ सके। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग हैं। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सड़क पर फिसली बाइक, पीछे से आ रही Thar से टक्कर; दो की मौत

Delhi Road Accident: दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र मिं एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बाइक पहले सड़क पर फिसल गई और इसी दौरान पीछे आ रही थार गाड़ी से उसकी टकर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस हादसे की जांच में जुट गई।

Uttar Pradesh News:फतेहपुर में तार-तार हुआ रिश्ता!दामाद ने ससुराल के 5 लोगों पर किया तलवार से किया हमला

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर दामाद ने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। फतेहपुर के ओंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद से परेशान पवन कुमार ने ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast