MLA Vehichel Allowance: तमिलनाडु के विधायकों की सुविधाएं बढ़ने वाली है। विधानसभा में पेश किए गए बिल में वाहन भत्ता 25 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही विधायकों को वाहन की सुविधा देने की बात कही गई है।
ये प्रस्ताव तमिलनाडु वेतन भुगतान विधेयक 2026 में रखा गया है। इसके जरिए 1951 के वेतन- भत्ते वाले कानून में बदलाव किया जाना है। सरकार का कहना है कि इससे विधायकों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए ज्यादा सुविधा होगी। बिल में वाहन भत्ता के अलावा अन्य प्रस्ताव भी रखा गया है।
पर्सनल असिस्टेंट के लिए भी भत्ता
नए संशोधन के अनुसार जिन विधायकों के पास बिल में बताए गए खास पदों में से कोई पद नहीं है, उन्हें अस्टिटेंट रखने के लिए हर महीने 25 हजार रुपए का भत्ता देने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का कहना है कि इन अतिरिक्त संसाधनों से विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में अच्छे से काम काम कर सकते हैं। बता दें कि ये बिल मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लाया गया। सरकार ने कहा है कि संशोधन के जरिए उस घोषणा को कानून बनाया जाएगा। बिल में विधायकों के आने-जाने में होने वाले खर्च से जुड़े प्रावधानों का भी प्रस्ताव है।
कब से लागू होगा नियम
हालांकि, बिल पास होने के बाद नया कानून कब से लागू होगा, इसकी जानकारी नहीं है। बिल में साफ कहा गया है कि नए प्रावधान तमिलनाडू सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होंगे। यानी की फिलहाल 75 हजार रुपए वाहन भत्ता का प्रस्ताव रखा गया है। बिल पास होते ही सरकार इसे लागू करेगी। इसके बाद ही बढ़ा हुआ भत्ता विधायकों को मिलेगा।
Also read: LAC पर तनातनी के बीच भारत-चीन की पहली ईस्टर्न सेक्टर कोर कमांडर वार्ता आज, अरुणाचल के वाचा-दमाई पॉइंट पर होगी बैठक